पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। जिलेभर में सहकारी गन्ना विकास समितियों के सदस्य बनाए जा रहे हैं। इसके लिए गांव स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। नए सदस्य बनने के बाद गन्ना किसानों को गन्ना विकास विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। डीसीओ खुशीराम भार्गव ने बताया कि सहकारी गन्ना समितियों में नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। नए सदस्यों को अपने गन्ना पर्यवेक्षकों से संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें- गन्ना समितियों में नए सदस्य 30 सितंबर तक बनाए जाएंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...