गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला 22 सितंबर से
बदायूं, सितम्बर 21 -- बहेड़ी। सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में सात दिवसीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला दिनांक 22 से 28 सितंबर 2026 तक लगाया जाएगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय राव एवं सचिव प्रभारी राजीव सेठ ने यह जानकारी देते हुए बताया समिति क्षेत्र के 333 राजस्व ग्रामों में प्री-कैलेण्डर का वितरण हो चुका है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि सभी कृषक भाई अपना प्री-कैलेण्डर सही तरह से जांच लें अगर उसमें किसी तरह की कोई भी त्रुटि हो जैसे भू-क्षेत्रफल, गन्ना क्षेत्रफल, बैंक खाता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, गन्ना आपूर्ति का साधन आदि तो संशोधन इस गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेंले में करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि त्रुटि में सुधार का यह अंतिम अवसर है। इस सट्टा प्रदर्शन मेले के बाद किसी प्रकार का कोई संशोधन नहीं होगा। सचिव प्रभारी राजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.