पीलीभीत, अगस्त 8 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार सिंह एवं डीसीओ खुशी राम भार्गव ने संयुक्त रूप से गन्ना विकास परिषद पूरनपुर और किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के अंतर्गत ग्राम सिमरिया ता. महाराजपुर एवं उदयकरनपुर में आधार बीज उत्पादन के लिए चयनित किसानों के गन्ना फार्मों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों एवं डीसीओ ने चयनित किसानों से संवाद कर ब्रीडर सीड उत्पादन के लिए उनकी सहमति, सहभागिता एवं तैयारियों की जानकारी की। किसानों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उत्पादन के लिए वैज्ञानिक मानकों, खेत की शुद्धता, रोग एवं मिश्रण नियंत्रण, फसल प्रबंधन, समयबद्ध निरीक्षण तथा गुणवत्ता बनाए रखने संबंधी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इस मौकेपर पर एससीडीआई मनीष कुमार सिंह एवं गन्ना प...