काशीपुर, फरवरी 14 -- काशीपुर। गन्ना विकास विभाग ने जिले में ग्रीष्मकालीन धान पर प्रतिबंध के बाद किसानों को लाभकारी विकल्प उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को गन्ने की आधुनिक खेती, उन्नत प्रजातियों, सहफसली प्रणाली और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। अभियान का संदेश है-"धान के स्थान पर गन्ने की फसल उगाना है, मृदा सुधार कर भावी पीढ़ी को बचाना है।" सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना एक प्रमुख नकदी फसल है, जिससे किसानों को स्थायी आय मिल सकती है। इसकी लागत कम और उत्पादन अधिक होने से लाभ बेहतर रहता है। मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि गन्ने के साथ दलहन, तिलहन या सब्जियों की खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है। राज्य सरकार ने गन्ने का अधिकतम मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.