लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- अदालत के आदेश को दरकिनार कर पुलिस ने जमीन के दर्ज मालिक को उसका बोया गन्ना काटने की बामुश्किल इजाजत दी। इसके बाद अदालत से कब्जे में हस्तक्षेप करने से रोके गए दूसरे पक्ष के कहने पर मालिक को खेत से गन्ना नहीं उठाने दिया। आरोप है कि रात में गन्ना खेत से गायब हो गया। खेत मालिक ने दूसरे पक्ष के खिलाफ खेत से गन्ना चुरा ले जाने की तहरीर दी तो चौकी इंचार्ज ने उसे भगा दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र की झंडी पुलिस चौकी के लालपुर गांव का है। यहां के मंझिलीपुरवा गांव की वृद्धा सरस्वती को अपने पिता की खेती की जमीन और मकान वरासत में मिला था। सरस्वती अपने मायके मंझिलीपुरवा में ही रहती थी। पति की मौत और बड़े बेटे श्रीकेशन की शादी के बाद सरस्वती और छोटे भाई सहजराम के साथ जमीन को लेकर झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी। तंग आकर सरस्वती छोटे बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.