सहारनपुर, मार्च 24 -- सरसावा। सहकारी गन्ना विकास समिति में सोमवार को सामान्य निकाय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 3 करोड़ 57 लाख रुपये का वार्षिक बजट पेश किया गया। बजट को बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। रेलवे स्टेशन स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में आयोजित बैठक में समिति के सचिव इंद्रमणि पांडे ने वार्षिक बजट प्रस्तुत किया तथा गत कार्रवाई की पुष्टि पढ़कर सुनाई, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सुबह 11 बजे से करीब तीन घंटे तक चली बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रीतम सिंह ने की।बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उठाईं। किसानों ने बताया कि गन्ना सीजन के बीच बिना सूचना के सेंटर से आने वाले गन्ने पर माल ढुलाई किराया बढ़ा दिया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसे निर्णय बोर...