पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। सरकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण निकाय की बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन किया गया। समिति के अन्य कार्यों पर भी विचार विमर्श किया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन एजीएम का आयोजन किया गया, जिसमें लिंक के माध्यम से संचालक और डेलीगेट ऑनलाइन बैठक में जुड़े। ऑनलाइन एजीएम में संचालक और डेलिगेट्स ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। गन्ना आपूर्ति और विकास कार्यों पर भी सभी ने विचार रखें गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...