लखनऊ, जून 11 -- गन्ना विकास विभाग 3500 विद्यार्थियों को रोजगार दिलाएगा। वाधवानी फाउंडेशन की अनुषांगिक संस्था स्किल्स डवलपमेंट नेटवर्क के साथ गन्ना विकास विभाग ने एमओयू किया है। सहकारी गन्ना समितियों के सहयोग से चल रहे नौ इंटर कॉलेजों व डिग्री कॉलेजों में करीब 15440 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।पहले चरण में अध्ययन सत्र के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार कौशल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 3500 विद्यार्थियों को रोजगार दिलाया जाएगा। यही नहीं फाउंडेशन के सहयोग से एआई आधारित अत्याधुनिक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, डिजिटल कंटेंट व इंटरएक्टिव शिक्षण सामग्री मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। 75 से 90 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी।विद्यार्थियों यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षकों के लिये इंडियाज़ बेस्ट टीचर अवार्ड के आवेदन शुरू को कम्युनिकेशन स्किल,...