गन्ना विकास राज्यमंत्री ने विजेताओं को प्रदान किए प्रमाणपत्र
पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की ओर से जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिह गंगवार और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल ने विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जितेन्द्र कुमार ने प्रथम, राम नरेश द्वितीय, आकाश बाबू तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा नवनीत गंगवार को चतुर्थ स्थान मिला। विजेताओं को नकद पुरस्कार समेत प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किए गए। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के निदेशक सौरभ सक्सेना, संजय सक्सेना विपिन सक्सेना, सतीश गिरि, रामजी सक्सेना, संजीव राजपूत, खेमकरन, नेहा राजपूत, रंजन विश्वकर्मा, निर्मला, भूमिका, यशपाल, प्रियका मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.