गन्ना विकास राज्यमंत्री ने की स्वयं सहायता समूह के कार्यों की सराहना
पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मरौरी ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूहों के स्टाल लगाए गए। गन्ना विकास राज्यमंत्री ने स्टाल का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने ब्लाक परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों के लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ग्राम पंचायत चंदोई की मधु मौर्य ने फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनके द्वारा तैयार किए जा रहे आकर्षक एवं नवीन डिज़ाइन के परिधानों ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने जन जागरुकता कार्यक्रम में प्रबुद्धवर्ग से संवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.