बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जनपद निवासी अमित शुक्ला (30) लालगंज क्षेत्र में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर कांटा बाबू के पद पर तैनात हैं। गुरुवार देर शाम लगभग आठ बजे वह अपने एक साथी संग बाइक से लालगंज से महादेवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गौराधुंधा गांव के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी घिर्री के पीछे से उनकी बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमित शुक्ला व बाइक पर बैठे युवक भी बुरी तरह घायल हो गया।इस घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घा...