आजमगढ़, फरवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास मंगलवार की रात निजी एंबुलेंस पीछे से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार युवक की मौत हो गई, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय सूरज यादव निजी एंबुलेंस पर रहता था। मंगलवार की रात एंबुलेंस चालक 28 वर्षीय अमन के साथ आजमगढ़ से मऊ की ओर जा रहा था। मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव के पास एंबुलेंस आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सूरज यादव को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.