बलरामपुर, फरवरी 23 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार रात लगभग नौ बजे हसऊपर नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गन्ना लदी ट्रॉली से बाइक की आमने-सामने हुए टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक का पैर टूट गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा के लिए रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गजपुर ग्रंट मालिया जोत निवासी 17 वर्षीय रामकरण पुत्र जगराम, 17 वर्षीय कृष्णा पुत्र हजारी लाल और सुरेश पुत्र बरसाती लाल पुणे से अपने घर लौट रहे थे। तीनों युवक पिछले करीब दो महीनों से पुणे में पीओपी का कार्य कर रहे थे। काम समाप्त होने के बाद वे अपने गांव वापस आ रहे थे। रविवार रात करीब 8:30 बजे जब वे हसऊपर नहर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। बताया जा रह...