बलरामपुर, मार्च 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। थाना क्षेत्र के दादव गांव निवासी भवन के पुत्र उमेश (19) महादेव गोसाई स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल कराने गया था। उसी समय महादेव गोसाई निवासी हनीफ भी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना तौल कराने वहां पहुंचे थे। क्रय केंद्र पर उस समय काफी भीड़ थी और कई ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी थीं। दोनों अपनी-अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली आगे-पीछे कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली उमेश की चपेट में आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर मौजूद लोग...