आजमगढ़, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज थाना क्षेत्र के छावनी (बांसथान) मोड़ के समीप शनिवार अपराह्न गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने युवती को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बिलरियागंज कोतवाली क्षेत्र के भदांव गांव निवासी 23 वर्षीय शोभा पुत्री शिववचन शनिवार को अपराह्न करीब ढाई बजे अपने चचेरे भाई अतुल के साथ बाइक से महराजगंज की ओर जा रही थी। वह छावनी (बांसथान) मोड़ के समीप पहुंची थी। इस दौरान महराजगंज से बिंदवल जयराजपुर की की तरफ जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठी शोभा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसका चचेरा भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.