अमरोहा, जनवरी 29 -- ढवारसी। क्रय केंद्र सहदरा से गन्ना लादकर चंदनपुर की त्रिवेणी चीनी मिल जा रहा ट्रैक्टर-ट्राला बुधवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राला गन्ने से पूरी तरह ओवरलोड था। जैसे ही चालक ने गारवपुर तिराहे पर ढवारसी-उझारी मार्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाया तो अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। ट्राला बीच सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि ट्राला पलटते समय उसकी चपेट में कोई दूसरा वाहन या पैदल यात्री नहीं आया। दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने ओवरलोडिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई राहगीर ट्राले के बराबर से गुजर रहा होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। इस दौरान ट्रैक्टर चालक और ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.