पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 9 वर्षीय मासूम से 66 साल के बुजुर्ग द्वारा पिछले दिनों किए गए दुष्कर्म मामले और उस पर कराई गई कार्रवाई के बारे में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दी। साथ ही जिले में हो रहे विकास कार्यों की अब तक की पूरी रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को दी। गन्ना राज्यमंत्री ने सुनगढ़ा थाना क्षेत्र के गांव में मासूम बच्ची के साथ हुए घटनाक्रम और उसके बाद के पूरे घटनाक्रम व बच्ची को दिलाए गए योजनाओं के लाभ के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लिया। राज्यमंत्री ने धार्मिक एवं पर्यटन महत्व से जुड़े ब्रह्मचारी घाट के सौंदर्यीकरण का मुद्दा भी बताया। बाढ़ और कटान के कारण किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान आदि के बारे में भी जाकारियां दीं गई।...