लखीमपुरखीरी, मई 29 -- कस्बा भीखमपुर चौराहे पर गन्ना रस की दुकानदार से आज्ञा बाइक सवार ने गन्ना देने के बहाने डोकरपुर के पास मारपीट कर तीन हजार छीन लिए। हैदराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद तकिया निवासी आकाश पुत्र तोता राम कस्बा भीखमपुर चौराहे पर गन्ना रस का ठेला लगाते हैं। मितौली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया मंगलवार को तीन बजे दो बाइक सवार गन्ना खेत से बेचने के लिए बुला के ले गए थे। डोकरपुर गांव के पास बाइक सवार दोनों लोगों ने इस रिक्शा रूकवाकर मारपीट कर जेव से तीन हजार रूपए लेकर भाग गया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...