बगहा, दिसम्बर 31 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता नरकटियागंज चीनी मिल से जुड़े 14 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देने की स्वीकृति मिली है। इसमें तीन किसानों को जहां मिनी ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी मिलेगी। वहीं दो किसानों को लेवलर, पांच किसानों को रोटावेटर, तीन किसान को पावर वीडर, एक किसान को आरएमडी मशीन एवं एक किसान हाइड्रोलिक स्प्रे मशीन (500 लीटर) पर सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी चीनी मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना विकास प्रेम सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बिहार सरकार के गन्ना विकास से जुड़े पोर्टल पर आवेदन जमा कराना था। श्री सिंह ने बताया कि कुल 29 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया था। इनमें से गन्ना उद्योग विभाग द्वारा 14 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.