हरिद्वार, नवम्बर 30 -- पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों में गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों ने गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को विधानसभा में मजबूती से उठाने और किसान सम्मान यात्रा की घोषणा करने पर विधायक अनुपमा रावत का आभार जताया। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने उनके कार्यालय में फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि उत्तराखंड में गन्ने के दाम घोषित न होने पर विधायक रावत ने विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बादशाहपुर से सुल्तानपुर तक किसान सम्मान बुग्गी यात्रा निकालने की घोषणा भी की थी। इससे पहले कि यात्रा शुरू होती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ने के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी। किसानों ने कहा कि विधायक द्वारा उनके हितों की आवाज उठाना सराहनीय है। स्व...