संतकबीरनगर, अक्टूबर 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गन्ना किसानों को कीमतें बढ़ने से अच्छा फायदा होगा। प्रदेश सरकार ने गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व 30 रुपया प्रति कुंटल गन्ने की कीमत बढ़ा दी है। इसे गन्ना किसानों को बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। इससे जिले के लगभग 25 हजार किसानों को सीधा फायदा होगा। जिले में 1276.469 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर बोया गया है। जिले का गन्ना अम्बेडकरनगर जिले के मिझौड़ा चीनी मिल और बस्ती जिले के मुंडेरवा चीनी मिल को आपूर्ति किया जाएगा। जिले में लगभग 25 हजार किसान गन्ना बोते हैं और सीधे चीनी मिल व क्रेशर को आपूर्ति करते हैं। बीते वर्ष जिले में गन्ना मूल्य सामान्य प्रजाति का 360 रुपया प्रति कुंटल था और अगेती प्रजाति का 370 रुपया प्रति कुंटल की दर से बिक रहा था। प्रदेश सरकार ने किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.