गन्ना मूल्य को लेकर किसान मजदूर संगठन का धरना-प्रदर्शन
पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत। चौदह दिन से अधिक विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर वर्षवार ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बकाया गन्ना मूल्य को ब्याज समेत भुगतान किए जाने की जोरदार मांग उठाई गई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण दत्त सिंह के निर्देशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें जिलेभर के गन्ना किसानों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार गन्ना पेराई सत्र 1996-97 से गन्ना पेराई सत्र 2025-26 तक तक चौदह दिन से अधिक विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर वर्षवार ब्याज दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: किसानों की खतौनियों में अंश निर्धारण की विकराल समस्या उठी अभी भी जनपद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.