लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान न किए जाने को लेकर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने अपने साथियों गन्ना समिति गोला के पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद्र वर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार के साथ प्रदेश के गन्ना आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में गोला, खंभार खेड़ा एवं पलिया कलां स्थित चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान अब तक न किए जाने पर गंभीर चिंता जताई गई है। आरोप लगाया गया कि लगभग साढ़े चार माह तक मिलें चलने के बावजूद किसानों को मात्र 15 दिन का ही भुगतान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...