मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- बुढ़ाना। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद बालियान ने भैंसाना चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान में देरी पर रोष व्यक्त किया। कस्बे में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि चीनी मिल मालिक की अक्षमता लंबे समय तक किसानों का दुर्भाग्य नहीं बन सकती। बैठक में सामने आया कि मिल पर अभी भी 186 करोड़ रुपये बकाया है और भुगतान केवल 26 दिसंबर तक ही हुआ है। बालियान ने आरोप लगाया कि मिलें सीसी लिमिट न होने का बहाना बनाकर ब्याज बचाती हैं और किसानों का पैसा अटकाती हैं। उन्होंने सरकार से डिफॉल्टर मिल मालिकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की मांग की।इससे पूर्व, बालियान ने भट्ठा मालिक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। बैठक में ईंट भट्ठा स्वामियों ने लेबर समस्या और झूठे मुकदमों का मुद्दा भी उठाया, जिस पर उन्होंने उचित समाधान का आश्वासन दिया। बै...