शामली, फरवरी 16 -- प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर एमएलसी किरणपाल कश्यन ने विधान परिषद में मुददा उठाया है। उन्होने बताया कि किसानों में गन्ना भुगतान समय से न होने पर भारी रोष व्याप्त है। विशेष रूप से कुछ चीनी मिलों पर लंबे समय से लंबित भुगतान को लेकर किसानों में चिंता और असंतोष का माहौल बना हुआ है। विधान परिषद में बोले एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि जब किसानों ने समय पर अपनी फसल मिलों को सौंप दी, तो उनका भुगतान समय पर क्यों नहीं किया जा रहा है। प्रदेश की विभिन्न चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य का भुगतान डेढ़ से दो वर्ष तक लंबित बताया जा रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसान कर्ज लेकर खेती करता है, खाद-बीज खरीदता है और मजदूरी का भुगतान करता है, लेकिन समय पर भुगतान न मिलने से परिवार के भरण-पोषण...