बागपत, जनवरी 5 -- दाहा। बामनौली गांव में स्थित किनौनी मिल के सी व डी संयुक्त गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार को गन्ना भुगतान न होने से नाराज किसानों ने तौल बंद कराते हुए धरना दिया। जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। बामनौली गांव में स्थित किनौनी मिल के सी व डी संयुक्त गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों ने तौल कांटे पर धरना देते हुए तौल बंद करा दी। किसानों का आरोप है कि किनौनी मिल द्वारा अभी तक मात्र सात नवंबर तक का ही भुगतान किसानों के खातों में भेजा गया है, जबकि अन्य गन्ना मिलें भुगतान में काफी आगे चल रही है। मिल गेट का भुगतान भी आगे चल रहा है। किसान जब गन्ना तुलवाने के लिए पहुंचते है, तो अगोले वाला खराब गन्ना बताया जाता है। जिसके जरिए किसान को परेशान किया जाता है। मिल अधिकारियों द्वारा भी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किय...