बरेली, दिसम्बर 7 -- नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल ने किसानों को पिछले दो वर्ष का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को गन्ना समिति परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को कार्रवाई का भरोसा दिया। यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार, सचिव छेदालाल गंगवार, बुद्धसेन गंगवार, तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, खेमकरन लाल ने कहा कि ओसवाल चीनी मिल किसानों का भुगतान न कर रुपये दबाए बैठी है। उन्होंने दो वर्षों के ब्याज सहित भुगतान कराए जाने की मांग की। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि 12 दिसंबर को ओसवाल चीनी मिल की संपत्ति की नीलामी कराई जाएगी। बाद में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सतीश गं...