गन्ना भुगतान और उत्पादन पर किसानों से हुई चर्चा
काशीपुर, जून 5 -- जसपुर। गन्ना आयुक्त टीसी मर्तोलिया ने शुक्रवार को नादेही चीनी मिल परिक्षेत्र का दौरा कर गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर अधिक से अधिक गन्ना उत्पादन करने का आह्वान किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्राम मण्डुवाखेड़ा, भगवन्तपुर और भूडाफार्म के दौरे के दौरान गन्ना आयुक्त ने किसान महाराज सिंह, नन्हे सिंह, करतार सिंह, महावीर सिंह और अमरजीत सिंह से गन्ना बुआई एवं उत्पादन को लेकर बातचीत की। किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष गन्ने की फसल में बीमारी के कारण उत्पादन में काफी गिरावट आई थी, लेकिन इस बार गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.