मेरठ, जनवरी 28 -- सोमवार के समय सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के समीप गन्ना लादने वाले लोडर की बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन तत्काल मैडिकल कालेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को परिजनों ने शव को हस्तिनापुर के मुख्य द्वार पर रखकर जाम लगा दिया और नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक परिजन धरने पर बैठे थे।मृतक युवक तपराज 29 वर्ष निवासी ग्राम पाली है। सोमवार को वह दोपहर के समय गांव पाली से हस्तिनापुर कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के समीप गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचा तो वहां पर एक लोडर द्वारा सड़क पर ही ट्रक में गन्ने लाद रहा था। तभी उसने लापरवाही से तेजी से लोडर का पंजा घुमा दिया जो सड़क से गुजर रहे तपराज की छाती में जा ल...