संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के गन्ना की फसल को नीलगाय और जंगली सूअर से बचाने के लिए चीनी मिल मुंडेरवा किसानों को अनुदान पर जाली मुहैया कराएगी। ताकि किसानों की फसलों को जानवर नुकसान न करने पाएं और गन्ने की उपज भी बेहतर हो। क्षेत्र में गन्ना रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में गन्ना रकबा कम होने के पीछे जंगली जानवरों को भी माना जा रहा है। बोआई के बाद ही किसानों की फसल को नील गाय बरबाद कर दे रही हैं। इसके अलावा गन्ना तैयार होने पर जंगली सूअर समूचे खेत के गन्ने को काट डाल रहे हैं। इन समस्याओं से किसानों को बचाने के लिए चीनी मिल के जीएम चीनी मिल महेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के स्तर से किसानों को अनुदान दिया जाना है। मिल की ओर से जो जाली मुहैया कराई जाएगी उस पर 25 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.