गन्ना बोआई का लिया जायजा, किसानों को दिए जरूरी सुझाव
शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- बंडा। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की मकसूदापुर चीनी मिल के यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह ने दलेलापुर ज़ोन के कई गांवों का दौरा कर गन्ना बुवाई और फसल की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीज उपलब्धता, सिंचाई, पेड़ी प्रबंधन और खेतों की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण में कुछ खेतों में टॉप बोरर और अर्ली शूट बोरर का प्रकोप मिला, जिस पर किसानों को मौके पर ही पहचान और नियंत्रण के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने संतुलित उर्वरक, समय पर निराई-गुड़ाई और एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। किसानों के साथ बैठक में बीज की मांग उठी, जिस पर अधिकारियों को पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने और फसल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- आईपीएम तकनीक से किसानों को किया गया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.