बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौर थानांतर्गत अजगैवा जंगल के टोला अर्जुन वीरो के रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हाल में मौत की घटना सामने आई है। वह घर से गन्ना बेचने गए थे। गौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अजगैवा जंगल के टोला अर्जुन वीरो निवासी रामदवन चौधरी (66) पुत्र संतोषी रविवार को गन्ना बेचने के लिए इसी थानाक्षेत्र के अमरौली शुमाली स्थिति क्रेशन पर कुछ लोगों के साथ गए थे। वहां से लौटने के बाद कूपनगर चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिले। उनका बेटा अजय चौधरी अन्य लोगों की मदद से उन्हें घर ले आया। हालांकि कुछ लोग उनके नशे में होने की बात भी कह रहे हैं। सोमवार की सुबह रामदवन चौधरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष गौर संतोष कु...