लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। होली के अवसर पर भैंसटा निवासी किसान मदनलाल को कथित रूप से पकड़कर आबकारी कार्यालय ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान ने आबकारी टीम पर मारपीट और 12 हजार की मांग कर 5 हजार लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। मदनलाल के अनुसार रविवार शाम वह चीनी मिल में गन्ना तौला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मिल के ट्रक यार्ड के पास कार सवार कुछ लोगों ने उनका ट्रैक्टर रोक लिया। आरोप है कि तीन लोग वर्दी में थे और अन्य सादे कपड़ों में। किसान का कहना है कि उन्हें जबरन कार में बैठाकर चीनी मिल परिसर स्थित आबकारी कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे 12 हजार की मांग की गई और रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी दी गई। किसान का आरोप है कि भय और दबाव में 5 हजार देने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। साथ ही उ...