बहराइच, जुलाई 18 -- कैसरगंज, संवाददाता। गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने किसानों को गन्ना फसल में समय पर मिट्टी चढ़ाने की अपील की। गोड़हिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान किसानों से कहा कि वर्तमान समय गन्ना फसल में मिट्टी चढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त है और यह कार्य किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मिट्टी चढ़ाने से पहले प्रति एकड़ 100 किलोग्राम ऑर्गेनिक पोटाश गन्ने की पंक्तियों में अवश्य प्रयोग करें। इसके बाद मिट्टी चढ़ाने से फसल को भरपूर पोषण मिलेगा और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण मिलता है। जल निकास की व्यवस्था बेहतर होती है तथा पौधों द्वारा पोषक तत्वों का अधिकतम अवशोषण संभव हो पाता है। फसल गिरने की संभावना कम ...