बस्ती, जून 29 -- बस्ती। चीनी मिल रुधौली के नागपुर, पकड़ी प्रथम, पिकौरा भितेहरा, अरदा, कन्हौली में तैयार हो रही गन्ना की पेड़ी और पौधा के प्लाट का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रोग एवं कीट वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार मिश्रा गेंदा सिंह गन्ना शोध संस्थान कुशीनगर ने किया। महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान, सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला, अरविंद द्विवेदी, राजेश सिंह व बालसिंधु पाण्डेय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...