अमरोहा, जून 12 -- मंडी धनौरा। किसानों ने गन्ना प्रजाति 13231 की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग उठाई। गुरुवार को तहसील सभागार में एसडीएम शैलेष दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान किसानों ने कहा कि गन्ना प्रजाति 13231 के बीज की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। बीज की जांच कराने के बाद जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। मांग की कि जांच रिपोर्ट को तत्काल सार्वजनिक किया जाए। यदि बीज में कोई कमी पाई जाती है, तो प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। यह भी मांग उठाई कि आगामी गन्ना सत्र 2026-27 में किसानों को केवल प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीज ही उपलब्ध कराया जाए। मौजूद अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीसीओ मनो...