लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर गन्ना विकास परिषद जेबीगंज व चीनी मिल अजबापुर के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय व मिल स्टाफ के लिए गन्ना प्रजाति पहचान एवं रोग प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मिल सभाकक्ष हरियाली में फील्ड स्टाफ को पत्तियों, मिडरिब, पोरियों के आधार पर प्रजातियों की पहचान का लाइव डेमो दिया गया। करीब 130 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद एससीडीआई ने 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक खड़े गन्ने, डेमो प्लॉट व नर्सरी के सत्यापन अभियान का एलान किया। डाटा फीडिंग, रेड रॉट व 0238 के स्थान पर नई उन्नत प्रजातियों को बढ़ावा, बीज शोधन व ट्राइकोडर्मा के अनिवार्य प्रयोग, तथा प्रजातीय संतुलन के निर्देश दिए। इस मौके पर एससीडीआई अविनाश तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना रमेश चौधरी, अनिल चौह...