बहराइच, जनवरी 1 -- जरवलरोड। जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर हुदा सिद्दीकी, डीसीओ आनंद शुक्ला के साथ गन्ना पौध उत्पादन में कार्यरत दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह करनई डीह व राधा कृष्ण महिला स्वयं सहायता समूह आगापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला समूह द्वारा वर्ष 24-25 में कुल उत्पादित पौध तथा लाभांश वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पौधशाला में मन लगाकर काम करने की सलाह दी। समूह की महिलाओं को कंबल बांटा। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार विश्वकर्मा, क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार सिंह, परमेश्वर सिंह यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.