पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। गन्ना विकास परिषद पूरनपुर के अंतर्गत गाँव गहलुइया में पहल महिला स्वयं सहायता समूह एक सराहनीय कार्य कर रहा है। महिलाएं गन्ना बीज तैयार कर एक अच्छा प्रयास कर रही है। इससे महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। पहल महिला स्वयं सहायता समूह ने गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर से नवीनतम एवं उच्च उत्पादक क्षमता वाली गन्ना किस्म कोशा 19231 की 8000 बड प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से पौध तैयार करना शुरू किया है। इसमें महिलाएं बाद चढ़कर काम कर रही है। इसके साथ ही समूह ने उन्नत एवं अनुमोदित किस्में कोशा 13235, कोशा 17231 एवं कोलख 16202 की पौध भी तैयार की जा रही है। वैज्ञानिक दृष्टि से उन्नत किस्मों का चयन उच्च उपज, रोग प्रतिरोधक क्षमता, बेहतर शर्करा प्रतिशत तथा जलवायु अनुकूलता सुनिश्चित करता है। स्वस्थ बीज से ही स्वस्थ फसल एवं अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.