समस्तीपुर, जून 25 -- हसनपुर। हसनपुर चीनी मिल सत्र 2026-27 में 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। चीनी मिल की पेराई क्षमता 6500 टीसीडी हो गई है। इस वर्ष 25 हजार एकड़ में किसानों ने गन्ने की खेती की है। चीनी मिल का परिक्षेत्र तीन जिलों में फैला है। इस संबंध में चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया जिलों में किसान गन्ने की खेती करते हैं। चीनी मिल के अधीन 22500 कार्डधारी किसान हैं। गन्ने की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गन्ने की पेराई क्षमता 6500 टीसीडी है। 25 हजार एकड़ में गन्ने की खेती करायी गई है। यह भी पढ़ें- गन्ना पेराई का लक्ष्य 60 लाख क्विंटल जिसमें 12 हजार एकड़ में खुटी गन्ने की खेती है। पदाधिकारी ने कहा कि गन्ने खेतों का सर्वे कार्य अंतिम चरण में है। आधे दर्जन गन्ने क...