पीलीभीत, मार्च 19 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30 और 31 मार्च को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्यावरण, वैश्विक जलवायु परिवर्तन और कृषिगत सतत विकास पर गोष्ठी में कई प्रख्यात शिक्षाविद, कुलपति और विशेषज्ञ रहेंगे। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि गन्ने की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व में भी सेमीनार के आयोजन हुए हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगोष्ठी में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को आमंत्रण दिया गया है। अलावा पंडित अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति एडीएन बाजपेई, इथोपिया से प्रो मनोज कुमार मिश्रा और नेपाल से प्रो. वीर बहादुर महतो समेत कई विश्वविद्यालयों के ...