बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। गन्ना विकास परिषद में तैनात एक कर्मचारी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। तलाश के बाद भी कर्मचारी का पता नहीं चला है। मामले में पत्नी ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार के ग्राम तेज्जलहेड़ा निवासी नीटू कुमार पुत्र वेदपाल सिंह गन्ना विकास परिषद बिजनौर में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी रूपा रानी का कहना है कि एक अप्रैल को सुबह करीब साढ़े दस बजे उसकी पति नीटू से बात हुई थी। उन्होंने कार्यालय में होने और खाद गोदाम चन्दपुरा जाने की बात बताई थी। इसके बाद जब परिजनों और सहकर्मियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। सहकर्मियों द्वारा कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि नीटू कुमार सुबह पौने 11 बजे कार्याल...