लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में कार्यरत गन्ना पर्यवेक्षकों के लिए ऑनलाइन विभागीय परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गई। विभागीय ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए 229 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 226 गन्ना पर्यवेक्षकों ने परीक्षा में भाग लिया। गन्ना आयुक्त मिनिस्टी एस. के अनुसार विभाग द्वारा शत-प्रतिशत पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा में किसी बाहरी संस्था से कोई सहयोग नहीं लिया गया। विभागीय आई.टी.सेल द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से इस परीक्षा का आयोजन विभागीय विषय विशेषज्ञ के स्तर पर तैयार किए गए प्रश्न पत्रों के माध्यम से किया गया।

परीक्षा केंद्र और संचालन ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के गन्ना उत्पादक जिलों में बनाए गए 30 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ आयोजित की गई, जिसके सुचारू स...