मेरठ, मई 21 -- भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 में गन्ना किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्मा गुरुवार को गंगानगर स्थित संगठन कार्यालय पर किसानों के साथ बैठक कर रहे थे। वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार गन्ना नियंत्रण आदेश 1966 में बदलाव करके चीनी मिल मालिकों को भारी लाभ पहुंचाना चाहती है। गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 में गन्ना कोल्हू व खांडसारी क्रेशरों पर इंस्पेक्टर राज लाकर उन्हें समाप्त करना चाहती है। जिससे देश के 5 करोड़ गन्ना किसान परिवार और गन्ना कोल्हू, खांडसारी इकाइयों में लगे एक करोड़ परिवार बर्बाद हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- गन्ना समितियों में किसानों को प्रतिनिधित्व देने की मांग संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आ...