बुलंदशहर, जनवरी 5 -- भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र भर में गन्ना क्रय केंद्रों व कांटों पर चल रही घटतौली पर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेशों के बावजूद घटतौली की गतिविधियां बंद नहीं हो रही हैं, जिससे किसानों का लगातार आर्थिक शोषण किया जा रहा है। भाकियू नेता सुनील लोधी ने बताया कि पूरे जनपद में गन्ना तौल में घटतौली की जा रही है। विशेष रूप से थाना खानपुर क्षेत्र के कालेश्वर कांटे सहित जिले के अन्य गन्ना केंद्रों पर घटतौली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी कर कांटा संचालक मनमानी कर रहे हैं।किसान नेताओं ने थाना प्रभारी संदीप कुमार से मांग की है कि घटतौली किसी भी स्थिति में न होने पाए और संबंधित कांटा व गन्ना केंद्र संचालकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.