बस्ती, मार्च 14 -- विक्रमजोत। विक्रमजोत सहकारी गन्ना समिति के अन्तर्गत रौजागांव मिल द्वारा खरीद बंद करने की नोटिस पर गन्ना किसान आक्रोशित हैं। किसानों का कहना है कि अभी खेतों में उनके गन्ने की फसल खड़ी है और मिल बंद होने जा रही है। शुक्रवार को मलौली क्रय केंद्र पर गन्ना किसानों ने प्रदर्शन कर खरीद का समय बढ़ाने की मांग की है। गन्ना किसान सहदेव मौर्य, संतराम वर्मा, जगमोहन, दिनेश वर्मा के अलवा समिति के जगदीशपुर क्रय केंद्र के मनोज सिंह, देवनरायन सिंह, कमला सिंह, सर्वजीत सिंह, विनोद, बलिराम सहित अन्य केंद्रों के गन्ना किसानों का कहना है कि खेतों में अभी फसलें खड़ी हैं। यदि खरीद बंद हो जाती है तो हम लोगों की सालभर की मेहनत बेकार हो जाएगी। खरीद बंद होने से गाढ़ी कमाई बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने मिल प्रबंधन व सहकारी समिति के जिम्मेदारों से मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.