मेरठ, दिसम्बर 15 -- फलावदा। फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दादूपुर में गन्ना तुलाई को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें कंवरपाल पुत्र धारा सिंह निवासी दादूपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी ने घायल युवक को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में गहरी चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.