लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- स्थानीय गुलरिया चीनी मिल में सोमवार की रात गन्ना तौल को लेकर किसान और मिल कर्मचारियों में विवाद हो गया। पुलिस ने मिल कर्मचारियों की तहरीर पर मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जंगलीनाथ गांव निवासी नागेश्वर सिंह और गोलू अगेती गन्ना प्रजाति की पर्ची पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर मिल पहुंचे थे। चीनी मिल के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना खरीद नियमों का हवाला देते हुए इस गन्ने को लेने से इनकार कर दिया।आरोप है कि नागेश्वर सिंह और गोलू का मिल कर्मचारियों से विवाद हो गया। जिसमे मिल कर्मचारियों को गंभीर चोट भी आई हैं। मिल कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...