लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

गन्ना ढुलाई की रियल टाइम ट्रैकिंग गन्ना क्रय केंद्रों से चीनी मिल के गेट तक गन्ना ढुलाई कर रहे वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी। लाइव ट्रैकिंग के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लागू किया जाएगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से पल-पल की निगरानी होगी। गन्ने की कटाई के 24 घंटे के भीतर चीनी मिलों तक आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा। पारदर्शिता भी बढ़ेगी。

किसानों के हित में कदम गन्ना विकास विभाग गन्ना किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। नई डिजिटल व्यवस्था से गन्ना क्रय केंद्रों से लेकर चीनी मिल गेट तक गन्ने का परिवहन करने वाले सभी वाहनों की पल-पल की जीपीएस ट्रैकिंग की जाएगी। एक समर्पित केंद्रीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। जहां से अधिकारी गन्ने से लदे वाहनों की आवाजाही पर 24 घ...