पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। गन्ना ढुलाई के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपी की पहचान थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम आमडार निवासी रतनपाल सिंह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने गन्ना ढुलाई के लिए थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भगवंतिया निवासी नन्हेंलाल से अनुबंध किया था, लेकिन आरोपी ने अग्रिम भुगतान लेने के बाद भी तय शर्तों का पालन नहीं किया।

अनुबंध की शर्तें उसने वर्ष 2025-26 की गन्ना पेराई सत्र के लिए नन्हे लाल से अनुबंध किया था। आरोपी ने दो वाहनों से गन्ना ढुलाई कराने का आश्वासन दिया और इसके बदले 40-40 हजार रुपये अग्रिम तथा अन्य किश्तों में रकम ली। लेकिन बाद में आरोपी टालमटोल करता रहा और वाहन न...